रघुनाथ द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुए मनोनीत

-नेशनल एन्टी करप्शन टीम की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

कौशाम्बी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के संस्थापक राजेश शुक्ल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ में रघुनाथ द्विवेदी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत करते हुए शुभकामनाएं ज्ञापित की। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक राजेश शुक्ल ने बताया कि यह संस्था भारत देश मे भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने को लेकर प्रतिबद्ध है। यह अपने मुख्य उद्देश्य लोक सेवकों एवं राजकीय प्रतिष्ठानों में यदि कोई भ्रष्ट कार्यों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध भ्रष्टाचार से सम्बन्धित शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने को लेकर प्रतिबद्ध है। अपने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ में उन्होंने रघुनाथ द्विवेदी को उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने शपथ लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भारत देश की मुख्य धुरी है। यदि कहीं पर शिक्षकों या शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता है तो यह कमेटी न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है। जिन भी शिक्षक साथियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती हैए उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने को एन्टी करप्शन की टीम पूर्ण रूप से उपलब्ध रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.