महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान कर भक्तों ने किया जलाभिषेक

कड़ा कौशाम्बी।महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को कड़ाधाम के कुबरी घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शिव मंदिर पर जल अभिषेक किया वही भोर से मंदिरों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान जगह जगह भगवान शिव की भव्य झांकी सजाने के साथ ही मेले का आयोजन किया गया।

शिव दर्शन के लिए कड़ाधाम के कुबरी घाट, कालेश्वर घाट नागा आश्रम मंदिर पहुंचे! शिव मंदिरों पर मानो श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा हो। शिवालय परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहे। लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। कई जगहों पर भगवान शिव व माता पावर्ती की झांकी सजाई गयी। मेले में भी लोगों ने भाग लिया।

भोर से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। सभी भगवान शिव के दर्शन व पूजन के लिए उतावले नजर आये। कतारबद्ध होकर खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार श्रद्धा व विश्वास के साथ करते रहे। श्रद्धालुओं की कतार में बोल-बम व हर-हर महादेव के नारे से कड़ाधाम मंदिर गुंजायमान रहा।

यहां मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.