किसानो के निजी नलकूप का विद्युत बिल माफ करने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवादए बकाया बिल भी हो माफण्ण्ण् अजय सोनी

कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के निजी नलकूप का विद्युत बिल माफ करने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश के किसानो को ओर से प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा है कि बकाया विद्युत बिल भी प्रदेश सरकार को माफ कर देना चाहिए। आगे कहा कि समर्थ किसान पार्टी ने एक अर्से से किसानो के निजी नलकूप का विद्युत बिल माफ करने की प्रदेश सरकार से मांग उठाई थी। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से सकिपा की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से किसान नेता एवं समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निजी नलकूप के बिल माफ करके किसानो को होली के पहले खुशी की सौगात दी है। आगे कहा कि कोरोना महामारी के बाद से लगातार किसान आर्थिक रूप से टूट चुका था और प्रदेश सरकार से राहत दिए जाने की उम्मीद कर रहा था। अब प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के निजी नलकूप का विद्युत बिल माफ किए जाने से निश्चित रूप से प्रदेश के किसानो को राहत मिलेगी। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि किसानो के निजी नलकूप के बकाया बिल समेत विद्युत बिल माफी की साल 2021 से समर्थ किसान पार्टी प्रदेश सरकार से लगातार मांग कर रही थी। सरकार ने किसानहित में सकिपा की मांग पूरी कर प्रदेश के लाखों किसानो को बड़ी राहत दी है। इसके लिए हम प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं और प्रदेश के लाखों किसानो की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का आभार प्रकट करते हैं। इसी के साथ अजय सोनी ने किसानो के निजी नलकूप का बकाया विद्युत बिल भी पूरी तरह से माफ किए जाने की प्रदेश सरकार से मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.