इंडियन आर्मी ने 191 इंजीनियरिंग पदों के लिए मांगे आवेदन, 20 फरवरी तक करें अप्लाय

एजुकेशन,  भारतीय थल सेना ने अपने टेक्निकल कोर्स के लिए 191 इंजीनियरिंग पदों के लिए एप्लिकेशन मांगे हैं। सेना ‘55वें एसएससी (टेक्निकल) मैन कोर्स’और ‘26वें एसएससी (टेक्निकल) वूमन कोर्स’के जरिए इंजीनियरिंग डिग्री वाले पुरूषों और महिलाओं की भर्तियां की जाएगी। सभी पद शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के आधार पर भरे जाएंगे। इस कोर्स की शुरुआत अक्टूबर 2020 में होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 20  फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं।

एलिजिबिलिटी

  • किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई/ बीटेक की डिग्री धारक अप्लाय कर सकते है।
  • इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे युवा भी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को 01 अक्टूबर 2020 तक पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
आवेदक की उम्र 20 से 27 वर्ष बीच हो। अभ्यर्थी का जन्म 02 अक्टूबर 1993 से 01 अक्टूबर 2000 (दोनों तारीखें भी शामिल) के बीच हुआ हो। आयुसीमा की गणना 01 अक्टूबर 2020 के आधार पर की जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • योग्यता और नंबरों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।  शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवारों को सिलेक्शन सेंटर पर साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टेस्ट, और इंटरव्यू देना होगा।
  • चयन की यह प्रक्रिया दो चरणों में पांच दिन तक चलेगी। पहले चरण में असफल अभ्यर्थी अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।
  • इसके बाद मेडिकल जांच में पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा।
  • यहां होगा इंटरव्यू– इलाहाबाद, भोपाल, बेंगलुरु

55वां शॉर्ट सर्विस कमिशन (टेक्निकल) मैन कोर्स, पद : 175

विषय पद
सिविल 42
मेकेनिकल 14
इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स 17
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/आईटी/ एमएससी (कंप्यूटर साइंस) 58
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन/ टेलिकम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ सेटेलाइट कम्युनिकेशन 21
इलेक्ट्रॉनिक्स/ ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स/ फाइबर ऑप्टिक्स/ माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड माइक्रोवेब 08
प्रोडक्शन इंजीनियरिंग  02
आर्किटेक्चर/ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, पद 05
एरोनॉटिकल/ बैलिस्टिक/ एवियोनिक्स/एयरोस्पेस पद 08

26वां शॉर्ट सर्विस कमिशन (टेक्निकल) वूमन कोर्स, पद : 14

विषय पद
सिविल 03
आर्किटेक्चर/ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी 01
मेकेनिकल 02
इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स  02
कंप्यूटर साइंस  एंड इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ एमएससी (कंप्यूटर साइंस) 03
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन/  टेलिकम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ सेटेलाइट कम्युनिकेशन  03

Leave A Reply

Your email address will not be published.