चाकू से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या: पेट चीरा, आंख-जांघों पर भी किए कई वार

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शहर के भीड़भाड़ वाले सिविक सेंटर इलाके में आधा दर्जन हमलावरों ने बीच रोड पर चाकूबाजी की। युवक की आंख और जांघ पर 10 से ज्यादा वार किए। उसका पेट चीर दिया। घटना का VIDEO भी सामने आया है। पुलिस ने देर रात ही केस दर्ज कर लिया।

बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मां ने कहा कि बेटा कभी किसी से लड़ता-झगड़ता नहीं था। उसे बेकसूर मारा गया। अगर उसकी कोई गलती थी तो हमसे कहते, उसे दुनिया से रुखसत कर दिया, मेरे दिल का टुकड़ा चला गया…।

 

 

 

बेलबाग थाना क्षेत्र के लकड़गंज का रहने वाला 20 साल का मुसाहिद खान अपने रिश्तेदार सोहेल खान के साथ रात में चाय पीने और कुछ खाने के लिए चौपाटी, सिविक सेंटर गया था।

सोहेल खान ने बताया कि हमलावर पहले से सिविक सेंटर में खड़े थे। हमें जाता देख पूछा- मुसाहिद कौन है। मुसाहिद का पता लगते ही उसे मारने-पीटने लगे। हमलावर 8-9 से ज्यादा थे। उन्होंने हमला करने की वजह नहीं बताई। हमले के बाद आरोपी भाग निकले। मुख्य आरोपी भारतीपुर निवासी सुजल सोनकर है। घायल मुसाहिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

 

 

 

ओमती पुलिस ने तीन आरोपियों मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुजल सोनकर (20), अमन तिवारी उर्फ कंचा (19) और आदित्य झा (19) को हिरासत में लिया गया है। सुजल का भाई चीनू सोनकर फरार है।

परिजन का कहना है कि मुसाहिद का क्या गुनाह था कि उसे इस तरह दुनिया से रुखसत कर दिया। हमलवारों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मुसाहिद के पिता मोहम्मद वजीर ने कहा कि हमारी ई-रिक्शे की एजेंसी है। बेटे को चाकू से आंखों और जांघों में मारा है। हमलावरों ने उसका पेट फाड़कर आंतें बाहर निकाल दीं।

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही सिविक सेंटर इलाका अराजक तत्वों और शराबियों का अड्‌डा बन जाता है। यहां अक्सर झगड़े होते रहते हैं। ओमती थाना प्रभारी ने बताया कि लड़कों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी हुई है। जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.