कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक को अगवा करने का प्रयास: महिलाओं से भी बुरा बर्ताव किया गया

 

मध्य प्रदेश के भिंड के अटेर विधानसभा क्षेत्र में BJP पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक को पीट दिया। आरोप यह भी है कि कांग्रेस समर्थक को बंधक बनाकर ले जाने की भी कोशिश की गई। घर में मौजूद महिलाओं से बुरा बर्ताव किया गया। मामला बुधवार देर रात 10 बजे का है।

सुरपुरा थाना पुलिस पर आरोपियों के विरुद्ध एक्शन लेने में लेटलतीफी का भी आरोप है। कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे ने थाना प्रभारी अरविंद सिकरवार पर BJP प्रत्याशी और मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

 

 

थाना प्रभारी ने इसे गलत बताया तो योगेश ने उनसे कहा कि आपके मोबाइल पर लगातार मंत्री के फोन आ रहे हैं। कॉल हिस्ट्री चेक कराएं। कांग्रेस का आरोप है कि जब कॉल हिस्ट्री की बात आई तो थाना प्रभारी का चेहरा फीका पड़ गया।

थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे, इतने में कांग्रेस के लोग भी आ गए। एफआईआर पूछताछ के बाद ही होती है। आरोप तो कोई भी लगा सकता है।

 

 

मामला परियाया गांव का है। BJP युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा कुछ साथियों के साथ अपने गांव आए तो सभी कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे का समर्थन कर रहे शिवकांत शर्मा के घर जा पहुंचे। युवक को बंधक बनाकर अपने साथ ले जाना चाहा। मारपीट भी की।

जब युवक की पत्नी बचाव के लिए आगे आई तो आरोपियों ने अभद्रता कर दी। कट्‌टे से हवाई फायर किया। इस बात की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी जमा हो गए और पुलिस पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाने लगे।

 

 

कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे थाने पहुंचे। थाना प्रभारी अरविंद सिकरवार ने उन्हें जांच कर FIR दर्ज करने की बात कही। इस पर योगेश भड़क गए। उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी प्रत्याशी अरविंद भदौरिया के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

इधर, कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने SP असित यादव से फोन पर चर्चा की। भिंड क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित की शिकायत सुनकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

 

 

गोहद से कांग्रेस प्रत्याशी केशव देसाई‎ के बेटे राहुल देसाई पर बुधवार देर रात 10.30 बजे हमला हुआ। ‎‎उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। राहुल ग्राम बनीपुर में ‎जनसंपर्क के लिए गए थे, उनके साथ‎ समर्थक सत्येंद्र तोमर ‎निवासी तुकेड़ा भी थे। पीड़ितों का आरोप‎ है कि हमला करने वालों ने उन्हें‎ जान से मारने की धमकी देते हुए ‎हवाई फायर भी किए।

सतना के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में शराब बांटने से रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता की बाइक में आग लगा दी गई। मामला थाने पहुंचा तो कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं का मजमा लग गया।

 

 

अजय ने रामनगर पुलिस को बताया कि देर रात उन्हें शराब बांटे जाने की सूचना मिली थी। जब वे वहां पहुंचे तो नगर परिषद के कर्मचारी राजेंद्र पटेल और सुजीत पटेल शराब बांटते हुए मिले। उन्हें शराब बांटने से मना किया गया तो विवाद करने लगे। उन्होंने अजय पर पेट्रोल फेंका, लेकिन वे बचकर दूर हो गए। फिर राजेंद्र और सुजीत ने उनकी बाइक में आग लगा दी।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.