दिव्यांग अत्याचार निर्मूलन समिती का बे-मुद्दत भुख हड़ताल, बालों का मुंड़न करवा कर भेजा मनाया अधिकारियों को

 

ठाणे: नेहाल हसन। ठाणे महानगरपालिका के हद्द में रहने वाले दिव्यांगजनो को मुफ्त घर,रोजगार हेतु व्यवसाय के जगह (स्टाल), जिन दिव्यांगजनो को ठाणे महानगरपालिका के तरफ से व्यवसाय हेतु जगह दी गयी है जहां धंदा नही उन दिव्यांगजनो को धंदे की जगह जैसे रेलवे स्टेशन ,माल बस डिपो आदी व्यवसाय की जगह जल्द से जल्द उपलब्ध कराने, दिव्यांग सक्षमीकरण के लिये एक रकम कम से कम ५ लाख रुपये,८० से १०० % अस्थिव्यंग, मतिमंद और जो काम नही कर सकते उनके परिवार वालों कम से कम ५०००/- रुपये पेंशन और आदी मांगों को लेकिन ठाणे महानगरपालिका मुख्यालय के सामने सोमवार से बे-मुद्दत भुख हड़ताल पर बैठे हुए हैं और सभी ने मुंड़न करवा कर ठाणे मनपा अधिकारियों को भेज कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की है। साथ ही सभी बेरोजगार दिव्यांगजनो सदस्यों से निवेदन हैं की कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में इस दिव्यांगजनो द्वारा आयोजित बे-मुद्दत भुख हड़ताल में शामिल होकर सरकार एवं ठाणे महानगरपालिका के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराएं। इस भुख हड़ताल में भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग विभाग ठाणे शहर जिल्हा राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद जयराम बनकर, व शिवसेना उध्दव बाळासाहेब ठाकरे पूरस्कृत – दिव्यांग शिवक्रांती सेना (नियो) अध्यक्ष – मुकेश म. घोरपडे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एवं बृहन्महाराष्ट्र दिव्यांग विकास कामगार संघटना (रजि) संचालित अखिल भारतीय दिव्यांग सेना मुख्य निमंत्रक – मोहम्मद यूसुफ मोहम्मद फारुक खान राष्ट्रीय सचिव, प्रहार अपंग (दिव्यांग ) क्रांती संस्था (रजि.) ठाणे जिल्हा शहर अध्यक्ष – मंगेश मदन साळवी राष्ट्रीय खजिनदार यादि अखिल भारतीय दिव्यांग सेना संचालित बृहन्महाराष्ट्र दिव्यांग विकास कामगार संघटना के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.