यादव महासभा के होली मिलन में दिखी सामाजिक समरसता – अबीर-गुलाल के साथ जमकर खेली फूलों की होली

फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के सीओ कार्यालय रानी कालोनी रोड स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक समरता जहां देखने को मिली वहीं अबीर-गुलाल के साथ उपस्थित लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली।
कार्यक्रम का आयोजन सदर विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप यादव यादव के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव रहे। जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने सभी को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष होने वाले इस होली के महापर्व में सभी लोग भेदभाव भुलाकर गले मिलें। रंगों का यह पर्व दिल मिलाता है। इसमें शामिल लोगों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाई दी। सदर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि होली मिलन समारोह संगठन के भटके पदाधिकारियों को संगठन में फिर से एक साथ एक मंच पर लाने का प्रयास किया जायेगा। जो जिम्मेदारियां उन्हें मिली है उन्हें बखूबी निभाते हुए अपना सर्वाेच्च योगदान देने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नमिता यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव, भूप सिंह यादव, नर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष ध्यान सिंह यादव, निर्मल सिंह यादव, कविता सिंह, सुग्गी यादव, सुरेश यादव, कुल्लू, बब्लू यादव, धीरू यादव, विनय यादव, महेंद्र सिंह यादव, राजकरण यादव, इंद्रजीत एडवोकेट, परीक्षित यादव, रोहित यादव, शुभम, विनीत यादव, शैलेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.