सामने आई इंदौर में लड़कियों की गुंडागर्दी,सिगरेट का धुआं उड़ाने पर चार लड़कियों ने मिलकर मारा युवक को चाकू

एमपी के इंदौर में वुमंस डे पर जब तीन सहेलियां अपने दोस्त के साथ चाय पीने गईं तो सिगरेट का धुंआ देखकर युवक पर चाकू निकाल दिया। विवाद बढ़ा तो एक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में अपने दो अन्य साथियों से भी युवक की पिटाई करा दी। युवक थाने पर पहुंचता इसके पहले ही चारों लड़कियां थाने पहुंची और छेड़छाड़ की शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो लड़कियों पर ही केस दर्ज कर लिया।

घटना मंगलवार की है। नेहरू नगर के गली नंबर 9 में एक चाय की दुकान के बाहर मंगलवार शाम चार लड़कियों और उनके दो साथियों ने एक युवक के साथ मारपीट की। वे चाकू से हमला कर फरार हो गए। एक लड़की इस दौरान खुलेआम चाकू लहराते नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़कियों पर केस दर्ज किया है।

TI अजय वर्मा के मुताबिक लाला का बगीचे में रहने वाले संदीप पुत्र मुकेश भेगट ने बताया कि वह हाउस कीपिंग का काम करता है। मंगलवार शाम वह नेहरू नगर की गली नंबर 9 में चाय पीने गया था। यहां वह दुकान के बाहर खड़े होकर सिगरेट पी रहा था। इस दौरान सिगरेट का धुआं वहा बैठी चार लड़कियों पर चला गया।

इस बात को लेकर चारों विवाद करने लगीं। इस दौरान एक लड़की ने चाकू निकाला और संदीप को डराने लगे। इसके बाद वहां लड़कियों के दो दोस्त भी पहुंच गए। उन्होंने भी दुकान पर बैठे युवक से मारपीट की। इसके बाद एक लड़की ने चाकू निकालकर संदीप के पैर पर दो चाकू मारे। जिसमें उसके पैर पर ज्यादा चोट आई। घटना के बाद बाद में चारों लड़कियां वहां से भाग गईं। संदीप को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक जिन लड़कियों ने संदीप पर हमला किया। वह पहले थाने पहुंची और यहां संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने जांच की तो मामला उल्टा निकला। पुलिस ने बताया कि ये लड़कियां इलाके में मारपीट ओर अन्य वारदातों में शामिल रहती हैं। पुलिस ने इस मामले में अधिकारियों से चर्चा कर संदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.