रोहित शेट्टी ने सलमान ख़ान के बाद भी दिखाई दरियादिली, लाखों की मदद

नई दिल्ली- देशभर में कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन से सबसे बुरी तरह डेली वेज वर्कर्स प्रभावित हुए हैं। दूसरे उद्योग-धंधों की तरह फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दिहाड़ी कर्मचारियों की रोज़ी-रोटी बंद हो गयी है। ऐसे में उन्हें सपोर्ट करने की मुहिम हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में शुरू हो चुकी है। इस मुहिम की अगुवाई सलमान ख़ान ने की, जिन्होंने 25 हज़ार वेज वर्कर्स के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करने का बीड़ा उठाया है। वहीं अब निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फ्रेटर्निटी की मदद को हाथ बढ़ाया है।

रोहित ने डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए FWICE के ज़रिए 51 लाख रुपये दिये हैं। फेडरेशन की ओर से फ़िल्ममेकर अशोक पंडित ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। पंडित ने एक वीडियो पोस्ट करके रोहित का शुक्रिया अदा किया है। इस वीडियो में अशोक पंडित कहते हैं कि रोहित जब भी ज़रूरत पड़ी है, आप मदद के लिए आगे आये हो और कभी हमें निराश नहीं किया। बता दें कि फेडरेशन से फ़िल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग जुड़े हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.