किसान नेता सीमू सिंह भाजपा मे शामिल

फतेहपुर। किसान नेता व पूर्व जिला पंचयात सदस्य धीरज सिंह ऊर्फ सीमू सिंह ने गुरुवार को अपने समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बिन्दकी मे चुनावी जन सभा को सम्बोधित करने आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी मे कानपुर बुन्देल खंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा का पटका पहनाकर किसान नेता सीमू सिंह चंदेल को भाजपा ज्वाइन कराई। इस मौके पर लोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान,जिलापंचायत अध्यक्ष अभय सिंह मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.