आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

न्यूज़ वाणी

आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

राज्य सभा सांसद संजय सिंह के बेहद करीबी हेमन्त पोरवाल को आम आदमी पार्टी ने बनाया जिलाध्यक्ष

औरैया।आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा प्रदेश में पदाधिकारियों का फेरबदल किया गया। वहीं औरैया जिले के युवा सक्रिय नेता को आगे बढ़ाने का काम किय गया है। उनके संघर्षों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने औरैया निवासी हेमन्त पोरवाल को औरैया जिले का जिलाध्यक्ष बनाया है।
जिम्मेदारियों का ईमानदारी से करुंगा निर्वहन: बोलेे आप के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ड्रा हृदेश चौधरी द्वारा प्रदेश में पदाधिकारियों का फेरबदल किया गया। वहीं औरैया जिले के सक्रिय युवा नेता को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। उनके संघर्षों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने औरैया निवासी हेमन्त पोरवाल को औरैया जिले का जिलाध्यक्ष बनाया है।

जिलाध्यक्ष बनने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर नवनियुक्त आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमन्त पोरवाल को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हेमन्त पोरवाल ने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो सब वर्गों का सम्मान करती है।

हर वर्गों के लिए पार्टी ने विकास का दरवाजा खोला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का विश्वास व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। उन्होंने ने कहा की मैं बचपन से ही केजरीवाल के विचारों व सिद्धांतो को मानता हूं ।। पार्टी में सदैव ही सच्चे सिपाही के रूप में कार्य किया है । पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बिपिन मिश्रा, रंजनीश शिखरवार, रवि अवस्थी, शिवम ठाकुर, अमित गुप्ता, श्याम सिंह, सुनील गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.