किसान की हत्या मामला आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली के त्रिभुवन खेड़ा गांव में पांच दिन पहले दिनदहाड़े किसान की हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एक दर्जन से अधिक महिलाएं एसपी की चौखट पर पहुंची। अधिकारी के मौजूद न होने पर वापस लौट आईं। वहीं, मुख्य आरोपी निजी अस्पताल में भर्ती था। डिस्चार्ज होने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 5 दिन पहले गांव के गणेशी (45) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पांच दिन बाद भी पुलिस किसी नीतजे पर नहीं पहुंच सकी है। परिजन बराबर मुख्य आरोपी समेत अन्य हत्यारोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। अब तक किसी की पुलिस गिरफ्तारी नहीं दिखा पाई है। इससे पीड़ित परिवार और गांव की एक दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष एसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे।

परिजनों ने अधिकारियों पर मिलीभगत का लगाया आरोप
एसपी दफ्तर में मौजूद नहीं थे, इसलिये सभी वापस लौट आए। भतीजी संगीता आदि ने बताया कि कल फिर साहब से मिलेंगे और जाजमऊ पुलिस समेत अन्य की हत्यारोपियों से मिलीभगत की जानकारी देंगे। वहीं बताया कि बराबर धमकियां भी मिल रहीं हैं। यदि जल्द गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो और भी अनहोनी हो सकती है। मुख्य आरोपी दद्दन सिंह का क्षेत्र में दबदबा है। लोग उसके खिलाफ बोलने से भी कतराते हैं। इसके पहले भी उस पर रंगदारी वसूलने के कई मुकदमे थानों में दर्ज हो चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.