कोरोना की चपेट में आई एक्ट्रेस काजोल,टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी  कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में अपनी बेटी न्यासा की फोटो शेयर कर कहा है कि वे उसे बहुत मिस कर रही हैं।

 काजोल ने कहा मेरी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है 
काजोल ने अपनी बेटी की फोटो शेयर कर पोस्ट में लिखा, ” मेरी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अपनी लाल हो चुकी नाक को किसी को दिखाना नहीं चाहती हूं, इसलिए मैंने दुनिया की सबसे स्वीट स्माइल को शेयर करना सही समझा। मिस यू न्यासा देवगन।” काजोल के इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर न्यासा की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने लिखा, “वह स्टनिंग है।” कई फैंस कमेंट कर काजोल के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

काजोल की बहन तनीषा को भी 2 महीने पहले हुआ था कोरोना
पिछले कुछ महीनों में अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। करीब 2 महीने पहले काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। बता दें कि काजोल की बेटी न्यासा फिलहाल पढ़ाई के सिलसिले में सिंगापुर में हैं।

अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं न्यासा और युग। युग फिलहाल पैरेंट्स के साथ मुंबई में ही रहते हैं और पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं काजोल के पति अजय देवगन इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर बिजी चल रहे हैं। हाल में ही उनकी वेब सीरीज ‘रूद्रा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

‘त्रिभंग’ में नजर आईं थीं काजोल
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार फिल्म ‘त्रिभंग’ में नजर आईं थीं। उनकी यह फिल्म 15 जनवरी 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब वे जल्द ही रेवती निर्देशित ‘द लास्ट हुर्रे’ में नजर आ सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.