दो बच्चों के साथ मां नदी में कूदी: पति से हुआ था विवाद

फतेहपुर-किशनपुर थाना क्षेत्र से बांदा जाने के लिए यमुना पुल बना है। बुधवार शाम को बांदा जिले के रहने वाले राजेश निषाद की पत्नी मंजू अपने दो बच्चे दीपक और काजल के साथ किशनपुर पुल से कमासिन थाना अपने गांव खटान जा रही थी। इसी दौरान वह अचानक पुल के बीचों-बीच रुक गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उन्हें मामला कुछ संदिग्ध लगा। लोग चिल्लाए, लेकिन तब तक मंजू अपने दो बच्चों के साथ पुल से यमुना नदी में कूद गई। इसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद वहां फतेहपुर की किशनपुर पुलिस और बांदा की कमासिन थाना बॉर्डर पुलिस पहुंच गई। लेकिन दोनों थानों की पुलिस घटना स्थल को लेकर काफी देर तक असमंजस में रही। घटना स्थल कमासिन थाना क्षेत्र का होने के बाद पुलिस ने गोताखारों की मदद से तीनों की तलाश शुरू कराई। नाव से तीनों को नदी में तलाश किया जाने लगा। फतेहपुर बॉर्डर के पास गोताखोरों ने मंजू और उसके दोनों बच्चे दीपक और काजल के शव को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि मंजू का उसके पति से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने अपने बच्चों के साथ जान दे दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.